Author Details

book

Books of Dr. Prabhanshu Kumar






डॉ. प्रभांशु कुमार एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं संगीत-प्रेमी हैं। आपने डॉक्टरेट (Ph.D.) तथा डी.लिट. (D.Litt.) की उपाधियाँ प्राप्त की हैं। साहित्य के क्षेत्र में आपके उल्लेखनीय योगदान के लिए आपको उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ द्वारा गोपाल दास 'नीरज' राज्य स्तरीय सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।




आपको इंडियन आइकन अवार्ड–2021, भारत भूषण सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान, राष्ट्रीय गौरव सम्मान, कैलाश गौतम सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान तथा मिशन न्यूज़ चैनल का सिल्वर जुबली पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। आपको भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भी बधाई संदेश प्राप्त हुआ है।




आपकी प्रमुख कृतियों में 'डॉ. प्रभांशु की कलम से', 'साहित्यमेघ' तथा 'मेरे अंदर का दूसरा आदमी' शामिल हैं। आपकी रचनाएँ नया ज्ञानोदय, कादम्बिनी, आजकल, परिकथा, साहित्य अमृत तथा उत्तर प्रदेश जैसी प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं।




समसामयिक विषयों पर आपके लेख हिन्दुस्तान समाचार पत्र के संपादकीय पृष्ठ पर प्रकाशित हुए हैं। आप डी.डी.1 पर पाँच बार लाइव कार्यक्रमों में सहभागी रहे हैं तथा आकाशवाणी, इलाहाबाद से आपकी रचनाओं का नियमित प्रसारण होता रहा है।







E-mail: prabhanshukumar63@gmail.com



Mobile: +91 9235795931





Books of Dr. Prabhanshu Kumar

 Chat with Us